पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 76
- Verse 1: परमेश्वर यहूदा में जाना गया है, उसका नाम इस्राएल में महान् हुआ है।
- Verse 2: उसका मण्डप शालेम में, और उसका धाम सिय्योन में है।
- Verse 3: वहाँ उसने चमचमाते तीरों को, और ढाल और तलवार को तोड़कर, लड़ाई ही को तोड़ डाला है। (सेला)
- Verse 4: हे परमेश्वर, तू तो ज्योतिर्मय है : तू अहेर से भरे हुए पहाड़ों से अधिक उत्तम और महान् है।
- Verse 5: दृढ़ मनवाले लुट गए, और भारी नींद में पड़े हैं; और शूरवीरों में से किसी का हाथ न चला।
- Verse 6: हे याकूब के परमेश्वर, तेरी घुड़की से, रथों समेत घोड़े भारी नींद में पड़े हैं।
- Verse 7: केवल तू ही भययोग्य है; और जब तू क्रोध करने लगे, तब तेरे सामने कौन खड़ा रह सकेगा?
- Verse 8: तू ने स्वर्ग से निर्णय सुनाया है; पृथ्वी उस समय सुनकर डर गई, और चुप रही,
- Verse 9: जब परमेश्वर न्याय करने को, और पृथ्वी के सब नम्र लोगों का उद्धार करने को उठा। (सेला)
- Verse 10: निश्चय मनुष्य की जलजलाहट तेरी स्तुति का कारण हो जाएगी, और जो जलजलाहट रह जाए, उसको तू रोकेगा।
- Verse 11: अपने परमेश्वर यहोवा की मन्नत मानो, और पूरी भी करो; वह जो भय के योग्य है, उसके आस पास के सब उसके लिये भेंट ले आएँ।
- Verse 12: वह तो प्रधानों का अभिमान मिटा देगा; वह पृथ्वी के राजाओं को भययोग्य जान पड़ता है।