ಕನ್ನಡ ಸತ್ಯವೇದವು
पुराना नियम
गिनती
अध्याय 34
- Verse 1: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
- Verse 2: “इस्राएलियों को यह आज्ञा दे : जो देश तुम्हारा भाग होगा वह तो चारों ओर की सीमा तक का कनान देश है, इसलिये जब तुम कनान देश में पहुँचो,
- Verse 3: तब तुम्हारा दक्षिणी प्रान्त सीन नामक जंगल से ले एदोम देश के किनारे किनारे होता हुआ चला जाए, और तुम्हारी दक्षिणी सीमा खारे ताल के सिरे पर आरम्भ होकर पश्चिम की ओर चले;
- Verse 4: वहाँ से तुम्हारी सीमा अक्रब्बीम नामक चढ़ाई के दक्षिण की ओर पहुँचकर मुड़े, और सीन तक आए, और कादेशबर्ने के दक्षिण की ओर निकले, और हसरद्दार तक बढ़के अस्मोन तक पहुँचे;
- Verse 5: फिर वह सीमा अस्मोन से घूमकर मिस्र के नाले तक पहुँचे, और उसका अन्त समुद्र का तट ठहरे।
- Verse 6: “फिर पश्चिमी सीमा महासमुद्र हो; तुम्हारी पश्चिमी सीमा यही ठहरे।
- Verse 7: “तुम्हारी उत्तरी सीमा यह हो, अर्थात् तुम महासमुद्र से ले होर पर्वत तक सीमा बाँधना;
- Verse 8: और होर पर्वत से हमात की घाटी तक सीमा बाँधना, और वह सदाद पर निकले;
- Verse 9: फिर वह सीमा जिप्रोन तक पहुँचे, और हसरेनान पर निकले; तुम्हारी उत्तरी सीमा यही ठहरे।
- Verse 10: “फिर अपनी पूर्वी सीमा हसरेनान से शपाम तक बाँधना;
- Verse 11: और वह सीमा शपाम से रिबला तक, जो ऐन के पूर्व की ओर है, नीचे को उतरते उतरते किन्नेरेत नामक ताल के पूर्व से लग जाए;
- Verse 12: और वह सीमा यरदन तक उतरके खारे ताल के तट पर निकले। तुम्हारे देश की चारों सीमाएँ ये ही ठहरें।”
- Verse 13: तब मूसा ने इस्राएलियों से फिर कहा, “जिस देश के तुम चिट्ठी डालकर अधिकारी होगे, और यहोवा ने उसे साढ़े नौ गोत्र के लोगों को देने की आज्ञा दी है, वह यही है;
- Verse 14: परन्तु रूबेनियों और गादियों के गोत्र तो अपने अपने पितरों के कुलों के अनुसार अपना अपना भाग पा चुके हैं, और मनश्शे के आधे गोत्र के लोग भी अपना भाग पा चुके हैं;
- Verse 15: अर्थात् उन ढाई गोत्रों के लोग यरीहो के पास यरदन के पार पूर्व दिशा में, जहाँ सूर्योदय होता है, अपना अपना भाग पा चुके हैं।”
- Verse 16: फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
- Verse 17: “जो पुरुष तुम लोगों के लिये उस देश को बाँटेंगे उनके नाम ये हैं : एलीआज़ार याजक और नून का पुत्र यहोशू।
- Verse 18: और देश को बाँटने के लिये एक एक गोत्र का एक एक प्रधान ठहराना।
- Verse 19: और इन पुरुषों के नाम ये हैं : यहूदागोत्री यपुन्ने का पुत्र कालेब,
- Verse 20: शिमोनगोत्री अम्मीहूद का पुत्र शमूएल,
- Verse 21: बिन्यामीनगोत्री किसलोन का पुत्र एलीदाद,
- Verse 22: दानियों के गोत्र का प्रधान योग्ली का पुत्र बुक्की,
- Verse 23: यूसुफियों में से मनश्शेइयों के गोत्र का प्रधान एपोद का पुत्र हन्नीएल,
- Verse 24: और एप्रैमियों के गोत्र का प्रधान शिप्तान का पुत्र कमूएल,
- Verse 25: जबूलूनियों के गोत्र का प्रधान पर्नाक का पुत्र एलीसापान,
- Verse 26: इस्साकारियों के गोत्र का प्रधान अज्जान का पुत्र पलतीएल,
- Verse 27: आशेरियों के गोत्र का प्रधान शलोमी का पुत्र अहीहूद,
- Verse 28: और नप्तालियों के गोत्र का प्रधान अम्मीहूद का पुत्र पदहेल।”
- Verse 29: जिन पुरुषों को यहोवा ने कनान देश को इस्राएलियों के लिये बाँटने की आज्ञा दी वे ये ही हैं।