P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 80
- Verse 1: हे इस्राएल के चरवाहे, तू जो यूसुफ की अगुवाई भेड़ों की सी करता है, कान लगा! तू जो करूबों पर विराजमान है, अपना तेज दिखा!
- Verse 2: एप्रैम, बिन्यामीन, और मनश्शे के सामने अपना पराक्रम दिखाकर, हमारा उद्धार करने को आ!
- Verse 3: हे परमेश्वर, हम को ज्यों का त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा।
- Verse 4: हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, तू कब तक अपनी प्रजा की प्रार्थना पर क्रोधित रहेगा?
- Verse 5: तू ने आँसुओं को उनका आहार बना दिया, और मटके भर भरके उन्हें आँसू पिलाए हैं।
- Verse 6: तू हमें हमारे पड़ोसियों के झगड़ने का कारण बना देता है, और हमारे शत्रु मनमाना ठट्ठा करते हैं।
- Verse 7: हे सेनाओं के परमेश्वर, हम को ज्यों का त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा।
- Verse 8: तू मिस्र से एक दाखलता ले आया; और अन्यजातियों को निकालकर उसे लगा दिया।
- Verse 9: तू ने उसके लिये स्थान तैयार किया है; और उसने जड़ पकड़ी और फैलकर देश को भर दिया।
- Verse 10: उसकी छाया पहाड़ों पर फैल गई, और उसकी डालियाँ ईश्वर के देवदारों के समान हुईं;
- Verse 11: उसकी शाखाएँ समुद्र तक बढ़ गईं, और उसके अँकुर महानद तक फैल गए।
- Verse 12: फिर तू ने उसके बाड़ों को क्यों गिरा दिया, कि सब बटोही उसके फलों को तोड़ते हैं?
- Verse 13: जंगली सूअर उसको नष्ट किए डालता है, और मैदान के सब पशु उसे चर जाते हैं।
- Verse 14: हे सेनाओं के परमेश्वर, फिर आ! स्वर्ग से ध्यान देकर देख, और इस दाखलता की सुधि ले,
- Verse 15: यह पौधा तू ने अपने दाहिने हाथ से लगाया, और जो लता की शाखा तू ने अपने लिये दृढ़ की है।
- Verse 16: वह जल गई, वह कट गई है; तेरी घुड़की से वे नष्ट हो जाएँ।
- Verse 17: तेरे दाहिने हाथ के सम्भाले हुए पुरुष पर तेरा हाथ रखा रहे, उस आदमी पर, जिसे तू ने अपने लिये दृढ़ किया है।
- Verse 18: तब हम लोग तुझ से न मुड़ेंगे : तू हम को जिला, और हम तुझ से प्रार्थना कर सकेंगे।
- Verse 19: हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हम को ज्यों का त्यों कर दे; और अपने मुख का प्रकाश हम पर चमका, तब हमारा उद्धार हो जाएगा!