पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 114
- Verse 1: जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,
- Verse 2: तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।
- Verse 3: समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही।
- Verse 4: पहाड़ मेंढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़–बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।
- Verse 5: हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? हे यरदन, तुझे क्या हुआ, कि तू उलटी बही?
- Verse 6: हे पहाड़ो, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियो, तुम्हें क्या हुआ कि तुम भेड़–बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?
- Verse 7: हे पृथ्वी, प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा।
- Verse 8: वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है।