P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
गिनती
अध्याय 2
- Verse 1: फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
- Verse 2: “इस्राएली मिलापवाले तम्बू के चारों ओर और उसके सामने अपने अपने झण्डे और अपने अपने पितरों के घराने के निशान के समीप अपने डेरे खड़े करें।
- Verse 3: जो अपने पूर्व दिशा की ओर जहाँ सूर्योदय होता है अपने अपने दलों के अनुसार डेरे खड़े किया करें, वे यहूदा की छावनीवाले झण्डे के लोग होंगे, और उनका प्रधान अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन होगा,
- Verse 4: और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हज़ार छ: सौ हैं।
- Verse 5: उनके समीप जो डेरे खड़े किया करें वे इस्साकार के गोत्र के हों और उनका प्रधान सूआर का पुत्र नतनेल होगा,
- Verse 6: और उनके दल के गिने हुए पुरुष चौवन हज़ार चार सौ हैं।
- Verse 7: इनके पास जबूलून के गोत्रवाले रहेंगे, और उनका प्रधान हेलोन का पुत्र एलीआब होगा,
- Verse 8: और उनके दल के गिने हुए पुरुष सत्तावन हज़ार चार सौ हैं।
- Verse 9: इस रीति से यहूदा की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख छियासी हज़ार चार सौ हैं। पहले ये ही कूच किया करें।
- Verse 10: “दक्षिण की ओर रूबेन की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान शदेऊर का पुत्र एलीसूर होगा,
- Verse 11: और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हज़ार हैं।
- Verse 12: उनके पास जो डेरे खड़े किया करें वे शिमोन के गोत्र के होंगे और उनका प्रधान सूरीशद्दे का पुत्र शलूमीएल होगा,
- Verse 13: और उनके दल के गिने हुए पुरुष उनसठ हज़ार तीन सौ हैं।
- Verse 14: फिर गाद के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान रूएल का पुत्र एल्यासाप होगा,
- Verse 15: और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हज़ार साढ़े छ: सौ हैं।
- Verse 16: रूबेन की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख इक्यावन हज़ार साढ़े चार सौ हैं। दूसरा कूच इनका हो।
- Verse 17: “उनके पीछे और सब छावनियों के बीचों–बीच लेवियों की छावनी समेत मिलापवाले तम्बू का कूच हुआ करे; जिस क्रम से वे डेरे खड़े करें उसी क्रम से वे अपने अपने स्थान पर अपने अपने झण्डे के पास पास चलें।
- Verse 18: “पश्चिम की ओर एप्रैम की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा होगा,
- Verse 19: और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हज़ार हैं।
- Verse 20: उनके समीप मनश्शे के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान पदासूर का पुत्र गम्लीएल होगा,
- Verse 21: और उनके दल के गिने हुए पुरुष बत्तीस हज़ार दो सौ हैं।
- Verse 22: फिर बिन्यामीन के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान गिदोनी का पुत्र अबीदान होगा,
- Verse 23: और उनके दल के गिने हुए पुरुष पैंतीस हज़ार चार सौ हैं।
- Verse 24: एप्रैम की छावनी में जितने अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर एक लाख आठ हज़ार एक सौ पुरुष हैं। तीसरा कूच इनका हो।
- Verse 25: “उत्तर की ओर दान की छावनी के झण्डे के लोग अपने अपने दलों के अनुसार रहें, और उनका प्रधान अम्मीशद्दे का पुत्र अहीएजेर होगा,
- Verse 26: और उनके दल के गिने हुए पुरुष बासठ हज़ार सात सौ हैं।
- Verse 27: और उनके पास जो डेरे खड़े करें वे आशेर के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान ओक्रान का पुत्र पगीएल होगा,
- Verse 28: और उनके दल के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हज़ार हैं।
- Verse 29: फिर नप्ताली के गोत्र के रहें, और उनका प्रधान एनान का पुत्र अहीरा होगा,
- Verse 30: और उनके दल के गिने हुए पुरुष तिरपन हज़ार चार सौ हैं।
- Verse 31: और दान की छावनी में जितने गिने गए वे सब मिलकर एक लाख सत्तावन हज़ार छ: सौ हैं। ये अपने अपने झण्डे के पास पास होकर सबसे पीछे कूच करें।”
- Verse 32: इस्राएलियों में से जो अपने अपने पितरों के घराने के अनुसार गिने गए वे ये ही हैं; और सब छावनियों के जितने पुरुष अपने अपने दलों के अनुसार गिने गए वे सब मिलकर छ: लाख तीन हज़ार साढ़े पाँच सौ थे।
- Verse 33: परन्तु यहोवा ने मूसा को जो आज्ञा दी थी उसके अनुसार लेवीय तो इस्राएलियों में गिने नहीं गए।
- Verse 34: इस प्रकार जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी इस्राएली उन आज्ञाओं के अनुसार अपने अपने कुल और अपने अपने पितरों के घरानों के अनुसार, अपने अपने झण्डे के पास डेरे खड़े करते और कूच भी करते थे।