पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
न्यायियों
अध्याय 12
- Verse 1: तब एप्रैमी पुरुष इकट्ठा होकर सापोन को जाकर यिप्तह से कहने लगे, “जब तू अम्मोनियों से लड़ने को गया तब हमें संग चलने को क्यों नहीं बुलवाया? हम तेरा घर तुझ समेत जला देंगे।”
- Verse 2: यिप्तह ने उनसे कहा, “मेरा और मेरे लोगों का अम्मोनियों से बड़ा झगड़ा हुआ था; और जब मैं ने तुम से सहायता माँगी, तब तुम ने मुझे उनके हाथ से नहीं बचाया।
- Verse 3: तब यह देखकर कि तुम मुझे नहीं बचाते मैं अपने प्राणों को हथेली पर रखकर अम्मोनियों के विरुद्ध चला, और यहोवा ने उनको मेरे हाथ में कर दिया; फिर तुम अब मुझ से लड़ने को क्यों चढ़ आए हो?”
- Verse 4: तब यिप्तह गिलाद के सब पुरुषों को इकट्ठा करके एप्रैम से लड़ा, एप्रैम जो कहता था, “हे गिलादियो, तुम तो एप्रैम और मनश्शे के बीच रहनेवाले एप्रैमियों के भगोड़े हो,” और गिलादियों ने उनको मार लिया।
- Verse 5: और गिलादियों ने यरदन का घाट उनसे पहले अपने वश में कर लिया, और जब कोई एप्रैमी भगोड़ा कहता, “मुझे पार जाने दो,” तब गिलाद के पुरुष उस से पूछते थे, “क्या तू एप्रैमी है?” और यदि वह कहता, “नहीं,”
- Verse 6: तो वे उस से कहते, “अच्छा, शिब्बोलेत कह,” और वह कहता, “सिब्बोलेत,” क्योंकि वह इसका ठीक से उच्चारण नहीं कर पाता था; तब वे उसको पकड़कर यरदन के घाट पर मार डालते थे। इस प्रकार उस समय बयालीस हज़ार एप्रैमी मारे गए।
- Verse 7: यिप्तह छ: वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा। तब यिप्तह गिलादी मर गया, और उसको गिलाद के किसी नगर में मिट्टी दी गई।
- Verse 8: उसके बाद बैतलहम का निवासी इबसान इस्राएल का न्याय करने लगा।
- Verse 9: उसके तीस बेटे हुए; और उस ने अपनी तीस बेटियों का बाहर विवाह कर दिया, और बाहर से अपने बेटों का विवाह करके तीस बहू ले आया। वह इस्राएल का न्याय सात वर्ष तक करता रहा।
- Verse 10: तब इबसान मर गया, और उसको बैतलहम में मिट्टी दी गई।
- Verse 11: उसके बाद जबूलूनी एलोन इस्राएल का न्याय करने लगा; और वह इस्राएल का न्याय दस वर्ष तक करता रहा।
- Verse 12: तब एलोन जबूलूनी मर गया, और उसको जबूलून के देश के अय्यालोन में मिट्टी दी गई।
- Verse 13: उसके बाद पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन इस्राएल का न्याय करने लगा।
- Verse 14: और उसके चालीस बेटे और तीस पोते हुए, जो गदहियों के सत्तर बच्चों पर सवार हुआ करते थे। वह आठ वर्ष तक इस्राएल का न्याय करता रहा।
- Verse 15: तब पिरातोनी हिल्लेल का पुत्र अब्दोन मर गया, और उसको एप्रैम के देश के पिरातोन में, जो अमालेकियों के पहाड़ी देश में है, मिट्टी दी गई।