पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 128
- Verse 1: क्या ही धन्य है हर एक जो यहोवा का भय मानता है, और उसके मार्गों पर चलता है!
- Verse 2: तू अपनी कमाई को निश्चय खाने पाएगा; तू धन्य होगा, और तेरा भला ही होगा।
- Verse 3: तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज़ के चारों ओर तेरे बालक जलपाई के पौधे से होंगे।
- Verse 4: सुन, जो पुरुष यहोवा का भय मानता हो, वह ऐसी ही आशीष पाएगा।
- Verse 5: यहोवा तुझे सिय्योन से आशीष देवे, और तू जीवन भर यरूशलेम का कुशल देखता रहे!
- Verse 6: वरन् तू अपने नाती–पोतों को भी देखने पाए! इस्राएल को शान्ति मिले!