வேதாகமம்
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 116
- Verse 1: मैं प्रेम रखता हूँ, इसलिये कि यहोवा ने मेरे गिड़गिड़ाने को सुना है।
- Verse 2: उसने जो मेरी ओर कान लगाया है, इसलिये मैं जीवन भर उसको पुकारा करूँगा।
- Verse 3: मृत्यु की रस्सियाँ मेरे चारों ओर थीं; मैं अधोलोक की सकेती में पड़ा था; मुझे संकट और शोक भोगना पड़ा।
- Verse 4: तब मैं ने यहोवा से प्रार्थना की, “हे यहोवा, विनती सुनकर मेरे प्राण को बचा ले!”
- Verse 5: यहोवा अनुग्रहकारी और धर्मी है; और हमारा परमेश्वर दया करनेवाला है।
- Verse 6: यहोवा भोलों की रक्षा करता है; जब मैं बलहीन हो गया था, उसने मेरा उद्धार किया।
- Verse 7: हे मेरे प्राण, तू अपने विश्रामस्थान में लौट आ; क्योंकि यहोवा ने तेरा उपकार किया है।
- Verse 8: तू ने तो मेरे प्राण को मृत्यु से, मेरी आँख को आँसू बहाने से, और मेरे पाँव को ठोकर खाने से बचाया है।
- Verse 9: मैं जीवित रहते हुए, अपने को यहोवा के सामने जानकर नित चलता रहूँगा।
- Verse 10: मैं ने जो ऐसा कहा है, इसे विश्वास की कसौटी पर कस कर कहा है, “मैं तो बहुत ही दु:खित हूँ;”
- Verse 11: मैं ने उतावली से कहा, “सब मनुष्य झूठे हैं।”
- Verse 12: यहोवा ने मेरे जितने उपकार किए हैं, उनका बदला मैं उसको क्या दूँ?
- Verse 13: मैं उद्धार का कटोरा उठाकर, यहोवा से प्रार्थना करूँगा,
- Verse 14: मैं यहोवा के लिये अपनी मन्नतें सभों की दृष्टि में प्रगट रूप में उसकी सारी प्रजा के सामने पूरी करूँगा।
- Verse 15: यहोवा के भक्तों की मृत्यु, उसकी दृष्टि में अनमोल है।
- Verse 16: हे यहोवा, सुन, मैं तो तेरा दास हूँ; मैं तेरा दास, और तेरी दासी का पुत्र हूँ। तू ने मेरे बन्धन खोल दिए हैं।
- Verse 17: मैं तुझ को धन्यवादबलि चढ़ाऊँगा, और यहोवा से प्रार्थना करूँगा।
- Verse 18: मैं यहोवा के लिये अपनी मन्नतें, प्रगट में उसकी सारी प्रजा के सामने
- Verse 19: यहोवा के भवन के आँगनों में, हे यरूशलेम, तेरे भीतर पूरी करूँगा। याह की स्तुति करो!