P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 82
- Verse 1: परमेश्वर की सभा में परमेश्वर ही खड़ा है; वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है :
- Verse 2: “तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे? (सेला)
- Verse 3: कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन–दरिद्र का विचार धर्म से करो।
- Verse 4: कंगाल और निर्धन को बचा लो; दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।”
- Verse 5: वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, परन्तु अन्धेरे में चलते फिरते रहते हैं; पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।
- Verse 6: मैं ने कहा था, “तुम ईश्वर हो, और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो;
- Verse 7: तौभी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।”
- Verse 8: हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!