पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 114
1 : जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,
2 : तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।
3 : समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही।
4 : पहाड़ मेंढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़–बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।
5 : हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? हे यरदन, तुझे क्या हुआ, कि तू उलटी बही?
6 : हे पहाड़ो, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियो, तुम्हें क्या हुआ कि तुम भेड़–बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?
7 : हे पृथ्वी, प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा।
8 : वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है।