P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 122
- Verse 1: जब लोगों ने मुझ से कहा, “आओ, हम यहोवा के भवन को चलें,” तब मैं आनन्दित हुआ।
- Verse 2: हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं!
- Verse 3: हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं।
- Verse 4: वहाँ याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है।
- Verse 5: वहाँ तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये रखे हुए हैं।
- Verse 6: यरूशलेम की शान्ति का वरदान माँगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें!
- Verse 7: तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे!
- Verse 8: अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूँगा कि तुझ में शान्ति होवे!
- Verse 9: अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूँगा।