P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
1 इतिहास
अध्याय 3
1 : दाऊद के पुत्र जो हेब्रोन में उससे उत्पन्न हुए वे ये हैं : जेठा अम्नोन जो यिज्रेली अहीनोअम से, दूसरा दानिय्येल जो कर्मेली अबीगैल से उत्पन्न हुआ।
2 : तीसरा अबशालोम जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका का पुत्र था, चौथा अदोनिय्याह जो हग्गीत का पुत्र था।
3 : पाँचवाँ शपत्याह जो अबीतल से, और छठवाँ यित्राम जो उसकी स्त्री एग्ला से उत्पन्न हुआ।
4 : दाऊद से हेब्रोन में छ: पुत्र उत्पन्न हुए, और वहाँ उसने साढ़े सात वर्ष राज्य किया; और यरूशलेम में तैंतीस वर्ष राज्य किया।
5 : यरूशलेम में उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए : अर्थात् शिमा, शोबाब, नातान और सुलैमान, ये चारों अम्मीएल की बेटी बतशेबा से उत्पन्न हुए;
6 : और यिभार, एलीशामा, एलीपेलेत,
8 : एलीशामा, एल्यादा, और एलीपेलेत, ये नौ पुत्र थे।
9 : ये सब दाऊद के पुत्र थे; और इनको छोड़ रखेलियों के भी पुत्र थे; और इनकी बहिन तामार थी।
10 : फिर सुलैमान का पुत्र रहबाम उत्पन्न हुआ; रहबाम का अबिय्याह, अबिय्याह का आसा, आसा का यहोशापात;
11 : यहोशापात का योराम, योराम का अहज्याह, अहज्याह का योआश;
12 : योआश का अमस्याह, अमस्याह का अजर्याह, अजर्याह का योताम;
13 : योताम का आहाज, आहाज का हिजकिय्याह, हिजकिय्याह का मनश्शे;
14 : मनश्शे का आमोन, और आमोन का योशिय्याह पुत्र हुआ।
15 : योशिय्याह के पुत्र : उसका जेठा योहानान, दूसरा यहोयाकीम; तीसरा सिदकिय्याह, चौथा शल्लूम।
16 : यहोयाकीम का पुत्र : यकोन्याह; इसका पुत्र सिदकिय्याह।
17 : यकोन्याह जो बन्दी था, उसके पुत्र शालतीएल,
18 : और मल्कीराम, पदायाह, शेनस्सर, यकम्याह, होशामा और नदब्याह;
19 : और पदायाह के पुत्र जरुब्बाबेल और शिमी हुए; और जरुब्बाबेल के पुत्र मशुल्लाम और हनन्याह, जिनकी बहिन शलोमीत थी;
20 : और हशूबा, ओहेल, बेरेक्याह, हसद्याह और यूशमेसेद, पाँच।
21 : हनन्याह के पुत्र : पलत्याह और यशायाह, और उसका पुत्र रपायाह, उसका पुत्र अर्नान, उसका पुत्र ओबद्याह, उसका पुत्र शकन्याह।
22 : शकन्याह का पुत्र शमायाह, और शमायाह के पुत्र हत्तूश और यिगाल, बारीह, नार्याह और शपात, छ:।
23 : नार्याह के पुत्र : एल्योएनै, हिजकिय्याह और अज्रीकाम, तीन।
24 : एल्योएनै के पुत्र : होदब्याह, एल्याशीब, पलायाह, अककूब, योहानान, दलायाह और अनानी, सात।