पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 121
1 : मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर लगाऊँगा। मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
2 : मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलती है, जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
3 : वह तेरे पाँव को टलने न देगा, तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
4 : सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊँघेगा और न सोएगा।
5 : यहोवा तेरा रक्षक है; यहोवा तेरी दाहिनी ओर तेरी आड़ है।
6 : न तो दिन को धूप से, और न रात को चाँदनी से तेरी कुछ हानि होगी।
7 : यहोवा सारी विपत्ति से तेरी रक्षा करेगा; वह तेरे प्राण की रक्षा करेगा।
8 : यहोवा तेरे आने जाने में तेरी रक्षा अब से लेकर सदा तक करता रहेगा।