పరిశుద్ధ గ్రంథము
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 83
- Verse 1: हे परमेश्वर, मौन न रह; हे परमेश्वर, चुप न रह, और न शान्त रह!
- Verse 2: क्योंकि देख तेरे शत्रु हंगामा मचा रहे हैं; और तेरे बैरियों ने सिर उठाया है।
- Verse 3: वे चतुराई से तेरी प्रजा की हानि की सम्मति करते, और तेरे रक्षित लोगों के विरुद्ध युक्तियाँ निकालते हैं।
- Verse 4: उन्होंने कहा, “आओ, हम उनका ऐसा नाश करें कि राज्य भी मिट जाए; और इस्राएल का नाम आगे को स्मरण न रहे।”
- Verse 5: उन्होंने एक मन होकर युक्ति निकाली है, और तेरे ही विरुद्ध वाचा बाँधी है।
- Verse 6: ये तो एदोम के तम्बूवाले और इश्माएली, मोआबी और हुग्री,
- Verse 7: गबाली, अम्मोनी, अमालेकी, और सोर समेत पलिश्ती हैं।
- Verse 8: इनके संग अश्शूरी भी मिल गए हैं; उन से भी लूतवंशियों को सहारा मिला है। (सेला)
- Verse 9: इन से ऐसा कर जैसा मिद्यानियों से, और कीशोन नाले में सीसरा और याबीन से किया था,
- Verse 10: जो एन्दोर में नष्ट हुए, और भूमि के लिये खाद बन गए।
- Verse 11: इनके रईसों को ओरेब और जाएब सरीखे, और इनके सब प्रधानों को जेबह और सल्मुन्ना के समान कर दे,
- Verse 12: जिन्होंने कहा था, “हम परमेश्वर की चराइयों के अधिकारी आप ही हो जाएँ।”
- Verse 13: हे मेरे परमेश्वर, इनको बवन्डर की धूलि, या पवन से उड़ाए हुए भूसे के समान कर दे।
- Verse 14: उस आग के समान जो वन को भस्म करती है, और उस लौ के समान जो पहाड़ों को जला देती है,
- Verse 15: तू इन्हें अपनी आँधी से भगा दे, और अपने बवन्डर से घबरा दे!
- Verse 16: इनके मुँह को अति लज्जित कर, कि हे यहोवा ये तेरे नाम को ढूँढ़ें।
- Verse 17: ये सदा के लिये लज्जित और घबराए रहें, इनके मुँह काले हों, और इनका नाश हो जाए,
- Verse 18: जिससे ये जानें कि केवल तू जिसका नाम यहोवा है, सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है।