ಕನ್ನಡ ಸತ್ಯವೇದವು
पुराना नियम
मीका
अध्याय 3
- Verse 1: मैं ने कहा : हे याक़ूब के प्रधानो, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, सुनो! क्या न्याय का भेद जानना तुम्हारा काम नहीं?
- Verse 2: तुम तो भलाई से बैर, और बुराई से प्रीति रखते हो, मानो, तुम लोगों पर से उनकी खाल उधेड़ लेते, और उनकी हड्डियों पर से उनका मांस नोच लेते हो;
- Verse 3: वरन् तुम मेरे लोगों का मांस खा भी लेते, और उनकी खाल उधेड़ते हो; तुम उनकी हड्डियों को हाँडी में पकाने के लिये तोड़ डालते और उनका मांस हण्डे में पकाने के लिये टुकड़े टुकड़े करते हो।
- Verse 4: वे उस समय यहोवा की दोहाई देंगे, परन्तु वह उनकी न सुनेगा, वरन् उस समय वह उनके बुरे कामों के कारण उन से मुँह मोड़ लेगा।
- Verse 5: यहोवा का यह वचन है कि जो भविष्यद्वक्ता मेरी प्रजा को भटका देते हैं, और जब उन्हें खाने को मिलता है तब “शान्ति, शान्ति” पुकारते हैं, और यदि कोई उनके मुँह में कुछ न दे, तो उसके विरुद्ध युद्ध करने को तैयार हो जाते हैं।
- Verse 6: इस कारण तुम पर ऐसी रात आएगी, कि तुम को दर्शन न मिलेगा, और तुम ऐसे अन्धकार में पड़ोगे कि भावी न कह सकोगे। भविष्यद्वक्ताओं के लिये सूर्य अस्त होगा, और दिन रहते उन पर अन्धियारा छा जाएगा।
- Verse 7: दर्शी लज्जित होंगे, और भावी कहनेवालों के मुँह काले होंगे; और वे सब के सब अपने ओठों को इसलिये ढाँपेंगे कि परमेश्वर की ओर से उत्तर नहीं मिलता।
- Verse 8: परन्तु मैं तो यहोवा की आत्मा से शक्ति, न्याय और पराक्रम पाकर परिपूर्ण हूँ कि मैं याक़ूब को उसका अपराध और इस्राएल को उसका पाप जता सकूँ।
- Verse 9: हे याक़ूब के घराने के प्रधानो, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, हे न्याय से घृणा करनेवालो और सब सीधी बातों को टेढ़ी–मेढ़ी करनेवालो, यह बात सुनो।
- Verse 10: तुम सिय्योन को हत्या करके और यरूशलेम को कुटिलता करके दृढ़ करते हो।
- Verse 11: उसके प्रधान घूस ले लेकर विचार करते, और याजक दाम ले लेकर व्यवस्था देते हैं, और भविष्यद्वक्ता रुपये के लिये भावी कहते हैं; तौभी वे यह कहकर यहोवा पर भरोसा रखते हैं, “यहोवा हमारे बीच में है, इसलिये कोई विपत्ति हम पर न आएगी।”
- Verse 12: इसलिये तुम्हारे कारण सिय्योन जोतकर खेत बनाया जाएगा, और यरूशलेम खण्डहरों का ढेर हो जाएगा, और जिस पर्वत पर भवन बना है, वह वन के ऊँचे स्थान–सा हो जाएगा।