P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 130
1 : हे यहोवा, मैं ने गहिरे स्थानों में से तुझ को पुकारा है!
2 : हे प्रभु, मेरी सुन! तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर ध्यान से लगे रहें!
3 : हे याह, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु, कौन खड़ा रह सकेगा?
4 : परन्तु तू क्षमा करनेवाला है, जिससे तेरा भय माना जाए।
5 : मैं यहोवा की बाट जोहता हूँ, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूँ, और मेरी आशा उसके वचन पर है;
6 : पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, हाँ, पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, उस से भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ।
7 : इस्राएल यहोवा पर आशा लगाए रहे! क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला और पूरा छुटकारा देनेवाला है।
8 : इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से वही छुटकारा देगा।