పరిశుద్ధ గ్రంథము
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 120
1 : संकट के समय मैं ने यहोवा को पुकारा, और उसने मेरी सुन ली।
2 : हे यहोवा, झूठ बोलनेवाले मुँह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर।
3 : हे छली जीभ, तुझ को क्या मिले? और तेरे साथ और क्या अधिक किया जाए?
4 : वीर के नोकीले तीर और झाऊ के अंगारे!
5 : हाय, हाय, क्योंकि मुझे मेशेक में परदेशी होकर रहना पड़ा और केदार के तम्बुओं में बसना पड़ा है!
6 : बहुत समय से मुझ को मेल के बैरियों के साथ बसना पड़ा है।
7 : मैं तो मेल चाहता हूँ; परन्तु मेरे बोलते ही, वे लड़ना चाहते हैं!