வேதாகமம்
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 99
1 : यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग काँप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!
2 : यहोवा सिय्योन में महान् है; और वह देश देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।
3 : वे तेरे महान् और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्र है!
4 : राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सच्चाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने लागू किया है।
5 : हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो; और उसके चरणों की चौकी के सामने दण्डवत् करो! वह पवित्र है!
6 : उसके याजकों में मूसा और हारून, और उसके प्रार्थना करनेवालों में से शमूएल यहोवा को पुकाराते थे, और वह उनकी सुन लेता था।
7 : वह बादल के खम्भे में होकर उनसे बातें करता था; और वे उसकी चितौनियों और उसकी दी हुई विधियों पर चलते थे।
8 : हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का बदला तो लेता था तौभी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्वर था।
9 : हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो, और उसके पवित्र पर्वत पर दण्डवत् करो; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा पवित्र है!