पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 3
1 : हे यहोवा, मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं! वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।
2 : बहुत से मेरे प्राण के विषय में कहते हैं, कि उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता। (सेला)
3 : परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है।
4 : मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ, और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला)
5 : मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे संभालता है।
6 : मैं उन दस हज़ार मनुष्यों से नहीं डरता, जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।
7 : उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्वर मुझे बचा ले! क्योंकि तू ने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। और तू ने दुष्टों के दाँत तोड़ डाले हैं।
8 : उद्धार यहोवा ही से होता है; हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो। (सेला)