पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 124
- Verse 1: इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,
- Verse 2: यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,
- Verse 3: तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,
- Verse 4: हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;
- Verse 5: उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।
- Verse 6: धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दाँतों तले जाने न दिया!
- Verse 7: हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले!
- Verse 8: यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।