P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 126
- Verse 1: जब यहोवा सिय्योन लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।
- Verse 2: तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे; तब जाति जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने इनके साथ बड़े बड़े काम किए हैं।”
- Verse 3: यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।
- Verse 4: हे यहोवा, दक्खिन देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों को लौटा ले आ।
- Verse 5: जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।
- Verse 6: चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्चय लौट आएगा।