P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
1 इतिहास
अध्याय 2
- Verse 1: इस्राएल के ये पुत्र हुए : रूबेन, शिमोन लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,
- Verse 2: दान, यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर।
- Verse 3: यहूदा के ये पुत्र हुए : एर, ओनान और शेला; उसके ये तीनों पुत्र, बतशू नामक एक कनानी स्त्री से उत्पन्न हुए। यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला।
- Verse 4: यहूदा की बहू तामार से उसके पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के सब पुत्र पाँच हुए।
- Verse 5: पेरेस के पुत्र : हस्रोन और हामूल।
- Verse 6: जेरह के पुत्र : जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा, सब मिलकर पाँच।
- Verse 7: फिर कर्मी का पुत्र : आकार, जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों का कष्ट देनेवाला हुआ;
- Verse 8: और एतान का पुत्र अजर्याह था।
- Verse 9: हेस्रोन के जो पुत्र हुए वे थे यरह्मेल, राम और कलूबै।
- Verse 10: राम से अम्मीनादाब, और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदा–वंशियों का प्रधान बना।
- Verse 11: नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज;
- Verse 12: और बोअज से ओबेद, और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।
- Verse 13: यिशै से उसका जेठा एलीआब, और दूसरा अबीनादाब, तीसरा शिमा,
- Verse 14: चौथा नतनेल, और पाँचवाँ रद्दैं,
- Verse 15: छठा ओसेम, और सातवाँ दाऊद उत्पन्न हुआ।
- Verse 16: इनकी बहिनें सरूयाह और अबीगैल थीं। सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल ये तीन थे।
- Verse 17: अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।
- Verse 18: हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नामक स्त्री से, और यरीओत से बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए अर्थात् येशेर, शोबाब और अर्दोन।
- Verse 19: जब अजूबा मर गई, तब कालेब ने एप्रात से विवाह कर लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ।
- Verse 20: हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ।
- Verse 21: इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उसने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था, और उससे सगूब उत्पन्न हुआ;
- Verse 22: और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे।
- Verse 23: पर गशूर और अराम ने याईर की बस्तियों को और गाँवों समेत कनत को, उनसे ले लिया; ये सब नगर साठ थे। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्र हुए।
- Verse 24: जब हेस्रोन कालेब–एप्राता में मर गया, तब उसकी अबिय्याह नामक स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तको का पिता हुआ।
- Verse 25: हेस्रोन के जेठे यरह्मेल के ये पुत्र हुए : अर्थात् राम जो उसका जेठा था; और बूना, ओरेन, ओसेम और अहिय्याह।
- Verse 26: यरह्मेल की एक और पत्नी थी, जिसका नाम अतारा था; वह ओनाम की माता थी।
- Verse 27: यरह्मेल के जेठे राम के ये पुत्र हुए : अर्थात् मास, यामीन और एकेर।
- Verse 28: ओनाम के पुत्र शम्मै और यादा हुए। शम्मै के पुत्र नादाब और अबीशूर हुए।
- Verse 29: अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था, और उससे अहबान और मोलीद उत्पन्न हुए।
- Verse 30: नादाब के पुत्र सेलेद और अप्पैम हुए; सेलेद तो नि:सन्तान मर गया। अप्पैम का पुत्र यिशी।
- Verse 31: यिशी का पुत्र : शेशान, और शेशान का पुत्र : अहलै।
- Verse 32: फिर शम्मै के भाई यादा के पुत्र : येतेर और योनातान; येतेर तो नि:सन्तान मर गया।
- Verse 33: योनातान के पुत्र : पेलेत और जाजा; यरह्मेल के वंशज ये ही हुए।
- Verse 34: शेशान के तो बेटा न हुआ, केवल बेटियाँ हुईं। शेशान के पास यर्हा नामक एक मिस्री दास था।
- Verse 35: शेशान ने उसको अपनी बेटी ब्याह दी, और उससे अत्तै उत्पन्न हुआ।
- Verse 36: अत्तै से नातान, नातान से जाबाद,
- Verse 37: जाबाद से एपलाल, एपलाल से ओबेद,
- Verse 38: ओबेद से येहू, येहू से अजर्याह,
- Verse 39: अजर्याह से हेलैस, हेलैस से एलासा,
- Verse 40: एलासा से सिस्मै, सिस्मै से शल्लूम,
- Verse 41: शल्लूम से यकम्याह, और यकम्याह से एलीशामा उत्पन्न हुए।
- Verse 42: फिर यरह्मेल के भाई कालेब के ये पुत्र हुए : अर्थात् उसका जेठा मेशा जो जीप का पिता हुआ, और मारेशा का पुत्र हेब्रोन भी उसी के वंश में हुआ।
- Verse 43: हेब्रोन के पुत्र : कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा।
- Verse 44: शेमा से योर्काम का पिता रहम, और रेकेम से शम्मै उत्पन्न हुआ था।
- Verse 45: शम्मै का पुत्र माओन हुआ; और माओन बेत्सूर का पिता हुआ।
- Verse 46: फिर एपा जो कालेब की रखेल थी, उससे हारान, मोसा, और गाजेज़ उत्पन्न हुए; और हारान से गाजेज़ उत्पन्न हुआ।
- Verse 47: याहदै के पुत्र : रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप।
- Verse 48: माका जो कालेब की रखेल थी, उससे शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए।
- Verse 49: फिर उससे मदमन्ना का पिता शाप और मकबेना और गिबा का पिता शबा उत्पन्न हुए; और कालेब की बेटी अकसा थी।
- Verse 50: कालेब के वंशज ये हुए। एप्राता के जेठे हूर के पुत्र : किर्यत्यारीम का पिता शोबाल,
- Verse 51: बैतलहम का पिता सल्मा, और बेतगादेर का पिता हारेप।
- Verse 52: किर्यत्यारीम के पिता शोबाल के वंश में हारोए आधे मनुहोतवासी,
- Verse 53: और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात् यित्री, पूती, शूमाती और मिश्राई, और इनसे सोराई और एश्ताओली निकले।
- Verse 54: फिर सल्मा के वंश में बैतलहम और नतोपाई, अत्रोतबेत्योआब और आधे मानहती, सोरी,
- Verse 55: और याबेस में रहनेवाले लेखकों के कुल, अर्थात् तिराती, शिमाती और सूकाती हुए। ये रेकाब के घराने के मूलपुरुष हम्मत के वंशवाले केनी हैं।