पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 87
- Verse 1: उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;
- Verse 2: और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासियों से बढ़कर प्रीति रखता है।
- Verse 3: हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं। (सेला)
- Verse 4: मैं अपने जान–पहचानवालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो : “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”
- Verse 5: और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।
- Verse 6: यहोवा जब देश देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)
- Verse 7: गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”