P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 97
1 : यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें।
2 : बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय हैं।
3 : उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके विरोधियों को चारों ओर भस्म करती है।
4 : उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है।
5 : पहाड़ यहोवा के सामने, मोम के समान पिघल गए, अर्थात् सारी पृथ्वी के परमेश्वर के सामने।
6 : आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; और देश देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है।
7 : जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; हे सब देवताओ, तुम उसी को दण्डवत् करो।
8 : सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, और यहूदा की बेटियाँ मगन हुईं; हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ।
9 : क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान् ठहरा है।
10 : हे यहोवा के प्रेमियो, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता, और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।
11 : धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
12 : हे धर्मियो, यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!