पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 97
- Verse 1: यहोवा राजा हुआ है, पृथ्वी मगन हो; और द्वीप जो बहुतेरे हैं, वह भी आनन्द करें।
- Verse 2: बादल और अन्धकार उसके चारों ओर हैं; उसके सिंहासन का मूल धर्म और न्याय हैं।
- Verse 3: उसके आगे आगे आग चलती हुई उसके विरोधियों को चारों ओर भस्म करती है।
- Verse 4: उसकी बिजलियों से जगत प्रकाशित हुआ, पृथ्वी देखकर थरथरा गई है।
- Verse 5: पहाड़ यहोवा के सामने, मोम के समान पिघल गए, अर्थात् सारी पृथ्वी के परमेश्वर के सामने।
- Verse 6: आकाश ने उसके धर्म की साक्षी दी; और देश देश के सब लोगों ने उसकी महिमा देखी है।
- Verse 7: जितने खुदी हुई मूर्तियों की उपासना करते और मूरतों पर फूलते हैं, वे लज्जित हों; हे सब देवताओ, तुम उसी को दण्डवत् करो।
- Verse 8: सिय्योन सुनकर आनन्दित हुई, और यहूदा की बेटियाँ मगन हुईं; हे यहोवा, यह तेरे नियमों के कारण हुआ।
- Verse 9: क्योंकि हे यहोवा, तू सारी पृथ्वी के ऊपर परमप्रधान है; तू सारे देवताओं से अधिक महान् ठहरा है।
- Verse 10: हे यहोवा के प्रेमियो, बुराई से घृणा करो; वह अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करता, और उन्हें दुष्टों के हाथ से बचाता है।
- Verse 11: धर्मी के लिये ज्योति, और सीधे मनवालों के लिये आनन्द बोया गया है।
- Verse 12: हे धर्मियो, यहोवा के कारण आनन्दित हो; और जिस पवित्र नाम से उसका स्मरण होता है, उसका धन्यवाद करो!