P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 70
- Verse 1: हे परमेश्वर, मुझे छुड़ाने के लिये, हे यहोवा, मेरी सहायता करने के लिये फुर्ती कर!
- Verse 2: जो मेरे प्राण के खोजी हैं, उनकी आशा टूटे, और मुँह काला हो जाए! जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं, वे पीछे हटाए और अपमानित किए जाएँ।
- Verse 3: जो कहते हैं, “आहा, आहा!” वे अपनी लज्जा के मारे उलटे फेरे जाएँ।
- Verse 4: जितने तुझे ढूँढ़ते हैं, वे सब तेरे कारण हर्षित और आनन्दित हों; और जो तेरा उद्धार चाहते हैं, वे निरन्तर कहते रहें, “परमेश्वर की बड़ाई हो!”
- Verse 5: मैं तो दीन और दरिद्र हूँ; हे परमेश्वर, मेरे लिये फुर्ती कर! तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है; हे यहोवा, विलम्ब न कर!