P. O. C ബൈബിള്
पुराना नियम
भजन संहिता
अध्याय 93
- Verse 1: यहोवा राजा है; उसने माहात्म्य का पहिरावा पहिना है; यहोवा पहिरावा पहिने हुए, और सामर्थ्य का फेटा बाँधे है। इस कारण जगत स्थिर है, वह नहीं टलने का।
- Verse 2: हे यहोवा, तेरी राजगद्दी अनादिकाल से स्थिर है, तू सर्वदा से है।
- Verse 3: हे यहोवा, महानदों का कोलाहल हो रहा है, महानदों का बड़ा शब्द हो रहा है, महानद गरजते हैं।
- Verse 4: महासागर के शब्द से, और समुद्र की महातरंगों से, विराजमान यहोवा अधिक महान् है।
- Verse 5: तेरी चितौनियाँ अति विश्वासयोग्य हैं; हे यहोवा, तेरे भवन को युग युग पवित्रता ही शोभा देती है।