पवित्र बाइबिल
पुराना नियम
यहोशू
अध्याय 12
- Verse 1: यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था वे ये हैं :
- Verse 2: एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा है, आधे गिलाद पर,
- Verse 3: और किन्नेरेत नामक ताल से लेकर बेत्यशीमोत से होकर अराबा के ताल तक; जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्षिण की ओर पिसगा की ढलान के नीचे नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।
- Verse 4: फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अशतारोत और एद्रेई में रहा करता था,
- Verse 5: और हेर्मोन पर्वत, सलका, और गशूरियों, और माकियों की सीमा तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।
- Verse 6: इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इनको मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने इनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया।
- Verse 7: यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगाद से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों को गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं :
- Verse 8: हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिब्बी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में, और जंगल में, और दक्खिनी देश में रहते थे।
- Verse 9: एक, यरीहो का राजा; एक, बेतेल के पास के ऐ का राजा;
- Verse 10: एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा;
- Verse 11: एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा;
- Verse 12: एक, एग्लोन का राजा; एक, मेजेर का राजा;
- Verse 13: एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा;
- Verse 14: एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा;
- Verse 15: एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;
- Verse 16: एक, मक्केदा का राजा; एक, बेतेल का राजा;
- Verse 17: एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा;
- Verse 18: एक, अपेक का राजा; एक, लश्शारोन का राजा;
- Verse 19: एक, मादोन का राजा; एक, हासोर का राजा;
- Verse 20: एक, शिम्रोन्मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा;
- Verse 21: एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दो का राजा;
- Verse 22: एक, केदेश का राजा; एक, कर्मेल में के योकनाम का राजा;
- Verse 23: एक, दोर नामक ऊँचे देश में के दोर का राजा; एक, गिलगाल में के गोयीम का राजा;
- Verse 24: और एक, तिर्सा का राजा है; इस प्रकार सब राजा इकतीस हुए।